मोदी ने किया ट्रेनी आईएएस और स्कूली छात्रों के साथ योग

Spread the love

मसूरी ।देवभूमि खबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मसूरी दौरे के दूसरे दिन आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) परिसर में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों और छात्र छात्राओं के साथ योग किया। इसके लिए छात्र छात्राओं को अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया गया था। पीएम के साथ योग करने को लेकर स्कूली छात्र छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए मसूरी में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
बता दें कि आज सुबह करीब 5.50 बजे पीएम मोदी कालिंदी गेस्ट हाउस से एलबीएसएनएए के मुख्य गेट होते हुए कंपनी गार्डन रोड पर एक किमी तक मॉर्निंग वॉक पर निकले। इसके बाद करीब छह बजे उन्होंने एलबीएसएनएए के डायरेक्टर्स लाउंज में केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट एवं ट्रेनी ऑफिसर्स के साथ योगाभ्यास किया। साथ ही बालवाड़ी के नन्हे मुन्ने बच्चों व भी मिले। इसके बाद वह कालिंदी गेस्ट हाउस में आराम के गए। मसूरी में पीएम मोदी ने पोलो ग्राउंड में घुड़सवारी का भी आनंद उठाया। उन्होंने संपूर्णानंद सभागार में नए हॉस्टल भवन और 200 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की आधारशिला रखी।
दोपहर करीब सवा 12 बजे पीएम ने प्रशिक्षु ट्रेनी अधिकारियों को संबोधित किया। इसके उपरान्त उन्होंने एलबीएस अकादमी में ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। दोपहर बाद प्रधानमंत्री वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

 

देवभूमि खबर

Related articles