हरिद्वार पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हरिद्वार।देवभूमि खबर। जनपद हरिद्वार में पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड के आदेश अनुसार इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसएसपी के आदेश पर मंगलौर पुलिस ने फरार चल रहे इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।
क्षेत्राधिकारी मंगलोर डी एस रावत ने बताया कि डीजी ( अपराध एवं कानून व्यवस्था )के आदेश और एसएसपी द्वारा वांछित अभियुक्तों की धर -पकड़ के लिए चलाये जा अभियान के तहत थाना भगवानपुर में वांछित इनामी अभीगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। जिसमें भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत मुकदमा संख्या 51ध्12 धारा 406ध्420 में वांछित चल रहे मफरूर इनामी अभिगण जगसीर पुत्र स्वर्ग कुलवंत सिंह निवासी ग्राम कोटला मेहर सिंह थाना बागा पुराना जिला मोगा पंजाब को अधिक प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर उसके गांव कोटला मेहर सिंह थाना बागापुराना जिला मोगा पंजाब से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जगसीर पेशे से ड्राइवर है जिसकी थाना भगवानपुर हरिद्वार पुलिस व पंजाब पुलिस पिछले काफी समय से तलाश कर रही थी इसके दौरान उसके द्वारा बताया गया कि वह करीब 7 वर्षों से पुलिस से छिपकर गुजरात चला गया था वह गिरफ्तारी से बचने हेतु चेन्नई जा रहा था कि पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त जगसीर की गिरफ्तारी पर महानिदेशक गढ़वाल द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपए व एसएसपी हरिद्वार द्वारा 2500 रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया गया।
