व्यवसायिक वाहन चालकों व परिचालकों का सत्यापन जरूरीः खुराना
देहरादून। राज्य के प्रत्येक जनपद में अत्यधिक संख्या में व्यावसायिक वाहन संचालित हो रहे है, साथ ही प्रतिदिन अत्यधिक संख्या में बाहरी राज्यों के व्यवसायिक वाहन भी आवागमन कर रहें है जिनमें उत्तराखण्ड के साथ ही अन्य राज्यों के व्यक्तियों द्वारा चालकों अथवा परिचालकों के रूप में कार्य किया जा रहा है। जिनका सत्यापन किया जाना जरूरी है।
यह बात आज पुलिस उपमहानिरीक्षकध् निदेशक यातायात केवल खुराना द्वारा बताया गया कि विगत दिनों हैदराबाद में घटित हुई अत्यन्त वीभत्स एवं जघन्य आपराधिक घटना में व्यवसायिक वाहनों के परिचालकों की संलिप्तता प्रकाश में आई है। पूर्व में भी उत्तराखण्ड के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं में व्यवसायिक वाहनों के चालकों एवं परिचालकों की संलिप्तता पाई गयी है। ऐसे में राज्य में व्यवसायिक वाहन चालकों एवं परिचालकों द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की रोकथाम कि लिए यह आवश्यक है कि राज्य के विभिन्न जनपदों में संचालित हो रहे व्यवसायिक वाहनों के चालकों एवं परिचालकों के गम्भीरतापूर्वक एवं गहन सत्यापन की कार्यवाही की जाए तथा समयकृसमय पर गोष्ठी आहूत कर मित्रतापूर्वक व्यवहार करते हुए किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु निर्देशित किया जाये। किसी आपराधिक घटना अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किये जाने हेतु प्रेरित किया जाए।
