भाजपा-कांग्रेस विधायकों ने की तेंलगाना पुलिस की सराहना

Spread the love

देहरादून। हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के सामूहिक बलात्कार और हत्या कर जलाने के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की घटना पर उत्तराखंड में भी खुशी भरी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। देहरादून में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है और इसमें शामिल होने आए ज्यादातर विधायकों ने पार्टी लाइन से इतर इस घटना का स्वागत किया। कांग्रेस विधायक आदेश चैहान ने कहा कि .. इस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए। मैं तो कहता हूं कि जो भी बलात्कारी और हत्यारे हैं उन्हें एक कानून बनाकर बाहर निकाला जाए और चैराहे पर लटकाकर फांसी दी जाए, सबको सजा दी जाए। यह पुलिस का बहुत सराहनीय काम है, ऐसी पुलिस को प्रोत्साहन देना चाहिए। कांग्रेस विधायक करण माहरा कि वह सही है या गलत यह तो जांच के बाद सामने आएगा लेकिन मैं इतना ही कहूंगा कि वह पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे होंगे या पुलिस पर हमला किया होगा तभी पुलिस ने ऐसा कदम उठाया होगा। क्योंकि दोषी हैं या नहीं यह तो जांच के बाद ही सामने आना है लेकिन पुलिस ने जो भी कार्रवाई की है। सोच-समझ कर ही की होगी और अगर अपराधी भागने की कोशिश कर रहे होंगे को पुलिस के पास कोई चारा ही नहीं होगा, उन्हें यही करना चाहिए था। कांग्रेस विधायक हरीश धामी कि मैं उन तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं कि आज उन्होंने जो कदम उठाया है उसे कम से कम हमारी बहनों, बेटियों को हौसला आया है कि अब उनके रक्षक उनके साथ हैं। इस तरह के जितने अपराधी हैं उन्हें चैराहे पर लाकर गोली मारनी चाहिए। यही इनकी एक सजा है ताकि इस तरह की हरकत करने से पहले अपराधी दस बार सोचे कि हमारा परिणाम क्या होगा। बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि. जो कार्रवाई हुई है वह निश्चित तौर पर ठीक हुई है। जिस तरीके से वह घटना घटी थी मुझे लगता है कि पुलिस ने जो कार्रवाई की है मैं उसे सही ठहराता हूं, उचित समझता हूं.बीजेपी विधायक विनोद कंडारी… यदि दोषी भाग रहे थे और पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया तो ठीक किया। बहुत ही गलत कार्य किया था उन दोषियों ने और पूरे देश की आंख खुलेगी।

देवभूमि खबर