महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने दून में शुरू की जन संवाद यात्रा

Spread the love

देहरादून। महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने दून में जन संवाद यात्रा शुरू कर दी हैं। अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि यात्रा के माध्यम से शहर के सभी 100 वार्डों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धि और मौजूदा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। बुधवार को डीएल रोड स्थित सामुदायिक भवन में जनसंवाद यात्रा से पहले कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनसंवाद यात्रा की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को करीब तीन साल हो चुके है। बावजूद इसके महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार, कानून व्यवस्था जैसे विभिन्न मुद्दों पर जमीनी स्तर पर कोई काम नही किया गया। जिससे प्रदेश जनता में रोष है। तीन महीने तक चलने वाली जनसंवाद यात्रा में शहर के सभी वार्डों में कार्यकर्ता जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से रूबरू करवाएंगे। महानगर उपाध्यक्ष डा.अरविंद चैधरी ने कहा कि जन विरोधी सरकार का पर्दाफाश करने के लिए ही जनसंवाद यात्रा शुरू की गई है। महानगर कांग्रेस कमेटी महामंत्री प्रियांश छाबड़ा, पार्षद देविका के साथ ही अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसंवाद यात्रा के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने वार्ड 13 डीएल रोड पर लोगों के घरों में जाकर संर्पक साधा। इस दौरान पंपलेट बांटकर विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरने का काम किया गया। जिसमें बताया गया कि किस तरह बीते तीन सालों में महंगाईं और बेरोजगारी पर प्रदेश सरकार असफल हुई हैं। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि पहले चरण में राजपुर विधानसभा के 18 वार्डों में जनसंवाद यात्रा चलेगी। उसके बाद अन्य वार्डों में यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाएगा।

देवभूमि खबर