द कौरमोरेंट फेस्टिवल की तैयारी शुरू

द कौरमोरेंट फेस्टिवल की तैयारी शुरू
Spread the love

रूद्रप्रयाग ।देवभूमि खबर। जनपद में 13 से 15 मार्च तक ग्राम सभा पपडासू के फील्ड में आयोजित होने वाले द कौरमोरेंट फेस्टिवल की तैयारी शुरू हो गई है। कौरमोरेंट फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने पपडासू क्षेत्र का निरीक्षण किया व बोट से पपडासू क्षेत्र की सैर की।
           जिलाधिकारी ने फेस्टिवल की तैयारियों हेतु पर्यटन अधिकारी को फेस्टिवल को भव्य व आकर्षक बनने हेतु पपडासू ब्रिज को लड़ियों से सुशोभित करने, क्षेत्र में फेस्टिवल के होर्डिंग, फ्लेक्स लगाने, अधिशासी अभियंता एन एच को ग्राम सभा पपडासू फील्ड को रोलर से समतल करने के साथ ही समस्त व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर ही पर्यटन अधिकारी से 13 से 15 मार्च में किए जाने वाले एडवेंचर फेस्टिवल के संबंध में आवश्यक जानकारियां प्राप्त की एवं मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को उक्त फेस्टिवल के आयोजन  के सफल संचालन हेतु पर्यटन विभाग को उचित सहयोग देने हेतु निर्देशित किया गया।
          इसके साथ ही दिनांक 2 मार्च 2020 से पपडासू में प्रारंभ होने वाले वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण का जायजा लिया। प्रशिक्षण का आयोजन पर्यटन विभाग रुद्रप्रयाग के द्वारा किया जा रहा है जिसमें की 20 स्थानीय युवाओं के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। पर्यटन की अपार संभावनाओं को संजोए हुए स्थानीय युवा भी उक्त फेस्टिवल  के आयोजन से काफी उत्साहित दिखे स्थानीय युवाओं का कहना था कि यदि इस क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की गतिविधियां पर्यटन विभाग के द्वारा संचालित की जाती है तो निश्चित तौर पर स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार करने का मौका मिलेगा। पर्यटन अधिकारी सुषील नौटियाल के द्वारा बताया गया कि 2 मार्च से संचालित किए जाने वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को आगे भी एडवांस ट्रेनिंग हेतु भेजा जाएगा और उक्त क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मोटर बोट, जेट स्की व अन्य जल क्रीडाओं के उपकरणों को क्रय करने हेतु लाभान्वित किया जाएगा ।
         निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान पपड़ासू ,  अध्यक्ष पेपर एडवेंचर पपड़ासू विक्रम सिंह, अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडेय, ई ई एन एच जितेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं स्थानीय ग्रामवासी मौजूद थे।

देवभूमि खबर