श्रीगर बेस अस्पताल में भर्ती रोगी का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव

श्रीगर बेस अस्पताल में भर्ती रोगी का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव
Spread the love

पौड़ी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में श्रीगर बेस अस्पताल में भर्ती रोगी का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया है। अब तक जनपद में 27 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिनमें 22 लोग जिला अस्पताल पौड़ी, 02 बेस अस्पताल श्रीनगर, 02 रोगी पी.एच.सी. कलालघाटी कोटद्वार तथा एक कोरोना संक्रमित रोगी बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। अभी तक 12 लोगों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। सभी 12 रोगियों के सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जिसमंे से 11 निगेटिव तथा एक कोरोना संक्रमित कोटद्वार में उपचार हेतु भर्ती चल रहा है। वहीं आज जिला अस्पताल पौडी से 02 रोगियों की सैम्पल जांच हेतु भेजा गया है।
जनपद में 21 लोगों को गढ़वाल विकास निगम के बंगले में क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिनमें 10 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौडी में तथा एक को गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीनगर, एक गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू व 09 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम कोटद्वार में रखा गया है। जबकि 18 लोग विभिन्न क्षेत्र में अपने-अपने घरों पर है, जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर है।  
वहीं जनपद में दिनांक 27 मार्च 2020 तक प्रदेश के बाहर से जनपद के 993 ग्राम पंचायतों में 9681 स्थानीय लोग अपने गांव/घरों में पहुंच गये है, जिन्हे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ,साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। जनपद के समस्त गोदामों में गेंहू 9617.81 कुन्टल, चावल 11957.81 कुन्टल, चीनी 257.48 कुन्टल, दाल 159.46 कुन्टल उपलब्ध है। जबकि ईधन की उपलब्धता पेट्रोल दैनिक प्राप्ति 139554 दैनिक वितरण 9481 दैनिक अवशेष 130073 लीटर है। डीजल दैनिक प्राप्ति 153455 वितरण 6702 दैनिक अवशेष 146753 लीटर है। वहीं घरेलु गैस दैनिक प्राप्ति 8867, वितरण 2758 दैनिक अवशेष 6109 सिलेण्डर है।
लाॅक डाउन हेतु जनपद में जारी अधिसूचिना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने-अपने बाजार/क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तु खरीदारी की। जबकि नागर निकाय के कर्मचारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में जुटी है। जिला प्रशासन द्वारा निआश्रित लोगों भोजन करवाये गये तथा कुत्तों भी को खाने को दिया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles