HTML tutorial
HTML tutorial

वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता रशीद का हाल जानने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

Spread the love

किच्छा ।देवभूमि खबर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज सुबह ग्राम लालपुर स्थित मेहरावा गांव पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता रशीद अहमद के आवास पर पहुंचकर हाल चाल जाना। इसके उपरांत रावत ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिओम सागर के आवास पर पहुंचकर हरिओम सागर के परिवार से मुलाकात की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की जीत से भाजपा का घमंड टूटेगा ओर लोकतंत्र की जीत होगी। उन्होंने ने प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल रही है और पिछले सरकार द्वारा पलायन रोकने के लिए बनाई गई योजनाओं को बंद करके प्रदेश की जनता के साथ विश्वास घात किया है। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्कार राज जैन, सुरेश पपनेजा, भूपेंद्र चौधरी, विनोद कोरंगा, गोल्डी मुंजाल, दुर्गेश गुप्ता, किन्नू शुक्ला, गुड्डू तिवारी, अरूण तनेजा, राजा भण्डारी, तस्लीम रजा सलमानी आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles