HTML tutorial
HTML tutorial

काशीपुर में जुए के अड्डे पर छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर में जुए के अड्डे पर छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

काशीपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अवैध जुए के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काशीपुर में संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गड्ढा कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 3,01,620 रुपये की नकदी और ताश के दो गड्डी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अवैध गतिविधियों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गड्ढा कॉलोनी स्थित चर्चिल जिंदल के मकान पर छापा मारा। इस दौरान वहां जुआ खेल रहे 12 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चर्चिल जिंदल निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, अंशुल ग्रोवर निवासी डॉक्टर लाइन, अंकित अग्रवाल निवासी वैशाली कॉलोनी, विजय गर्ग निवासी मेन मार्केट, गुलफाम निवासी महासुपुरा जटपुरा (मुरादाबाद), सुभाष अली निवासी गड्ढा कॉलोनी, जय गर्ग निवासी मेन मार्केट, नितिन कुमार निवासी घास मंडी, वासु गौड़ निवासी विष्णुपुरम, गौरव सोनी निवासी मोहल्ला सिंघान, नमन अग्रवाल निवासी स्टेडियम के पीछे तथा आशुतोष तिवारी निवासी चामुंडा विहार, काशीपुर शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 3 लाख 1 हजार 620 रुपये की नकदी और ताश के दो गड्डी बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles