विधानसभा अध्यक्ष और वित्त मंत्री ने लिया सत्र की तैयारियों का जायजा
देहरादून।देवभूमि खबर। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल और वित्त व संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने आज गैरसैंण के भराड़ीसैंण पहुंच कर आगामी सात दिसम्बर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने भराड़ीसैंण में अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा सत्र के दौरान होने वाली सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सत्र सर्दी के मौसम में आयोजित हो रहा है, इसलिए ठण्ड से बचने के इंतजाम भी पूरे करने होंगे। उन्होंने नवनिर्मित विधान सभा भवन का भी निरीक्षण किया।
