कोरोना संक्रमण जानकारी के लिये समाजिक संस्थाओं की भी लगाई जाएगी ड्यूटी:खैरवाल

कोरोना संक्रमण जानकारी के  लिये समाजिक संस्थाओं की भी लगाई जाएगी ड्यूटी:खैरवाल
Spread the love

रूद्रपुर ।कोरोना संक्रमण को देखते हुये जनपद में और अधिक चौकसी बढाने के उद्देश्य से आज प्रभारी मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिन्दरजीत सिंह ने जिलाधिकारी कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियो के साथ बैठक ली। उन्होने कहा लोगों को कोरोना संक्रमण की जानकारी देने व संक्रमण को कम करने के लिये समाजिक संस्थाओं के लोग, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल सहित सीविल डिफेंस के लोगों की भी ड्यूटी लगाई जायेगी। उन्होने कहा इनकी योग्यता व ट्रेनिंग के अनुसार 18 वर्ष से उपर आयु वर्ग के लोगों की ड्यूटी लगाई जायेगी। उन्होने कहा कि इन लोगों को जनपद के उसी स्थान पर ड्यूटी लगाई जायेगी जहां के वे निवासी होगें। उन्होने कहा जिन लोगों की ड्यूटी लगाई जा रही है वे अपने क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये जागरूक करेगें साथ ही गांव में जिन लोगो का स्वास्थ खराब है उसकी जानकारी देगें  ताकि उन्हे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सकें इसके साथ ही उस क्षेत्र में राशन आदि की उपलब्धता की भी जानकारी देगें।        
    इस अवसर पर भारतीय सेना के कर्नल रमेश कौशिक, लै0 कर्नल नवीन, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, एएसपी प्रमोद कुमार,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रंजीत सेठ, उपस्थित थे।  

देवभूमि खबर

Related articles