HTML tutorial
HTML tutorial

कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले युवक पर केस दर्ज

Spread the love

देहरादून। रुद्रपुर में कोरोना वायरस को लेकर अफवाह उड़ाने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बीते रविवार की रात भूतबंगला निवासी शाहिद रजा ने सोशल मीडिया में कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की। इसकी शिकायत लोगों ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह से कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश के बाद रम्पुरा पुलिस चैकी इंचार्ज केजी मठपाल ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया।  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लिया गया है।
 रानीखेत में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सोमवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने कुरेशन, सुदामापुरी, खड़ी बाजार का इलाका सील कर दिया है। वहीं यहां बाजार में फालतू घूमने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी जारी की गई है। डोईवाला में पुराने संक्रमित मामले के बाद केशवपुरी बस्ती और जबरा वाला क्षेत्र को सील कर दिया है।  रुद्रपुर के इंदिरा चैक स्थित एसबीआई बैंक और एटीएम में लोगों की लंबी लाइन लग गई। यूको बैंक में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। मुख्य बाजार में किराना और मेडिकल स्टोर में कम भीड़ देखने को मिली।  रुद्रप्रयाग जिले में बाजारों में जरूरी सामग्री की दुकानें खुलीं। लेकिन लोगों की आवाजाही बेहद कम रही।
  रुड़की के कलियर में क्वारंटीन किए गए लोगों के मोबाइल रविवार रात जब्त कर लिए गए। पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की कई टीमों ने पूरी रात अभियान चलाया और सबके मोबाइल जमा करा लिए गए। बताया गया कि क्वारंटीन किए गए लोग देर रात तक मोबाइल पर बात करते थे। वहीं वे लोग एक-दूसरे को उनके परिचितों से भी बात करा रहे थे। मोबाइल पर एक दूसरे का हाथ लगने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा था। इसलिए उनसे मोबाइल ले लिए गए हैं।  हरिद्वार जिले में पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। यहां मित्र पुलिस यमराज बनकर लोगों को कोरोना के खतरे से आगाह करती दिखाई दी।  देहरादून के पटेलनगर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन एग्जामिनेश) किट तैयारी की जा रही है।  रामनगर मंडी में थोक विक्रेता सब्जियों की खरीदारी करते दिखे। बाकी सड़कें सुनसान दिखीं। बाजपुर मंडी में सुबह सब्जी लेकर वाहन पहुंचे तो खरीदार उमड़ पड़े। बाजपुर में एसबीआई बैंक के बाहर तक लोगों की लंबी लाइन लग गई। बागेश्वर में बाजार में लोग दिखाई दिए। यहां बैंक सुनसान दिखे। 

देवभूमि खबर

Related articles