युवा चेहरों को चुनाव में प्राथमिकता देने का आग्रह
रुद्रपुर ।देवभूमि खबर। युवा कंाग्रेस नेता सुशील गाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर उन्हें अपनी 18 वर्षों के सक्रिय राजनैतिक जीवन में किए गए आंदोलनों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर वर्तमान राजनैतिक हालातों में रुद्रपुर शहर में कंाग्रेस की लगातार हार के सिलसिले को तोडने के लिए युवा चेहरों को नगर निगम चुनाव में प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात के दौरान युवा कांग्रेस नेता गाबा ने उन्हें अपने 18 वर्षों के राजनैतिक जीवन में छात्र आंदोलनों, सामाजिक आंदोलनों व कांग्रेस पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में की गई सेवा की विस्तृत जानकारी दी। श्री गाबा ने कहा कि उनके लिए राजनीति का मतलब एक मिशन के रूप में गरीबों, दबे कुचले व आखिरी पायदान पर खड़े शख्स के लिए पूरी ईमानदारी से सेवा करना है। इसके लिए वह 18 वर्षों से लगातार डटे है। उन्होंने कभी संगठन में पद की लालसा भी नहीं दिखाई। बिना किसी पद के उन्होंने पूरे जोष, जुनून व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के लिए कार्य किया है, लेकिन रुद्रपुर शहर में लगातार चुनाव हारने के बाद अब उन्होंने स्वयं चुनाव मैदान में उतरकर कांग्रेस को पुर्नस्थापित करने का बीड़ा उठा लिया है। रावत को नगर निकाय के चुनावों में युवा व ऊर्जावान चेहरे को प्राथमिकता देने के आग्रह के साथ अपनी दावेदारी पेश करते हुये युवा नेता गाबा ने कहा कि अब रुद्रपुर में कांग्रेस पार्टी नए चेहरों को मौका देकर मेयर पद पर उतारे, तो ही जीत की संभावनाएं बन सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गाबा के कार्यों, रुद्रपुर के विकास को लेकर उनकी भविष्य की योजनाओं व विचारों को पूरी गंभीरता से सुना तथा उनके उन्हें कंाग्रेस के पक्ष में डटे रहने को कहा।
