पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हमें पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों को मूलभूत सुविधायं उपलब्ध करानी होगी : जिलाधिकारी

Spread the love
अल्मोड़ा ।देवभूमि खबर।पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हमें पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों को मूलभूत सुविधायं उपलब्ध करानी होगी यह बात जिलाधिकारी इवा आशीष ने आज जिला कार्यालय मंे कसारदेवी क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों के साथ हुई बैठक में कही। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये ब्रोशर सहित अन्य प्रचार सामाग्री को प्रकाशित किया जाय साथ ही स्थानीय युवाओं के लिये एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें गाइड सम्बन्धी प्रशिक्षण दिलाया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि शीध्र ही हेरिटेज वॉक के लिये नये युवाआंे को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये जल्द ही जनपद स्तर पर एक वेबसाइड तैयार की जायेगी जिसमें जनपद के महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में पर्यटकों को जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कसारदेवी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिये अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान को निर्देश दिये कि वे स्थानीय लोगों से सम्पर्क स्थापित कर पेयजल समस्या का निदान तुरन्त करायें। इस पर जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वहां पर एक लाइन बिछायी जा रही है जिससे समस्या का समाधान हो जायेगा। होम स्टे योजना से जुडे लोगांे ने बताया कि गॉव में सम्पर्क मार्ग जीर्णशीर्ण हालत में है इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि मनरेगा के अन्तर्गत इन मार्गों का निर्माण कराया जाय साथ ही जिलाधिकारी ने इन मार्गों में सौर ऊर्जा के माध्यम से लाइट लगाने के लिये परियोजना अधिकारी उरेडा को अवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिये कसारदेवी क्षेत्र में शीध्र ही पर्यटन व्यवसाय से जुडंे लोगों को ए0टी0एम0 की सुविधा मुहैया करायी जाय। उन्होंने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की जिला पंचायत द्वारा वहां पर व्यवसाय कर रहे लोगों से टैक्स की वसूली की जाती लेकिन उन्हें सुविधाये मुहैया नही करायी जाती है साथ ही अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जो बैठक बिना तैयारी के उपस्थित थे उस पर भी उन्होंने कहा कि इस तरह की महत्वपूर्ण बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ भविष्य में उपस्थित रहें साथ ही सूचना देने के बाद भी विद्युत, वन, उरेडा एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों से स्वयं पहले पर्यटन विकास अधिकारी अपने कार्यालय से अभिलेखों का परीक्षण कर लें उसके बाद यदि इन अधिकारियों द्वारा जानबूझ कर देरी की गयी है तो स्पष्टीकरण प्राप्त कर लिया जाय। पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों ने उस क्षेत्र में गन्दगी से निजात दिलाने के लिये सफाई कर्मीयों को तैनात कराने की बात कही इस जिलाधिकारी ने कहा कि आपस में विचारविर्मश कर इसके लिये कोई हल निकाला जायेगा। कसारदेवी क्षेत्र में विद्युत की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा में यहां पर सब स्टेशन का निर्माण किया जाना है उसके बाद विद्युत समस्या दूर हो जायेगी। पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों ने पॉलीहाउस की उद्यान विभाग की जो योजना है उस योजना से आच्छादित करने के लिये जिलाधिकारी ने अपील की इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी पॉलीहाउस लगाने के लिये इच्छुक है वे तुरन्त आवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत कर दें तत्पश्चात मुख्य उद्यान अधिकारी को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने कहा जायेगा। जिलाधिकारी ने सल्ट क्षेत्र में जहंा पर दूरसंचार का नेटवार्क बाधित रहता है वहां पर इस समस्या से निपटने के लिये क्या किया जा सकता है इस सम्बन्ध में एक रिर्पोट प्रस्तुत करने के लिये मण्डलीय अभियन्ता दूरसंचार को निर्देशित किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कसारदेवी में योग पार्क, योगध्यान केन्द्र, शौचालय, साइनेज, पंचकर्म, जड़ीबूटी उत्पादन सहित अन्य बातांे पर विशेष चर्चा की गयी। बैठक में इसके अलावा एग्लिंग के लिये स्वीकृति प्रदान करने सहित मरचूला क्षेत्र में अन्य रिवर राफ्टिंग सहित जो अन्य गतिविधियॉ आयोजित हो सकती है उसके लिये वनाधिकारी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी एवं जिला पर्यटन अधिकारी संयुक्त निरीक्षण कर 15 दिन के भीतर अवगत करायेंगे साथ ही कसारदेवी के माट क्षेत्र में एक झरना विकसित करने के लिये अवश्य कार्यवाही करें। इस बैठक में पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों अपनेअपने सुझाव रखें। बैठक में उपजिलाधिकारी विवेक राय, पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, अधिक्षण अभियन्ता जल संस्थान के0एस0 खाती, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, होटल एसोसिएशन के मोहन सिंह रायल, कुन्दन सिंह मेहरा, किशन सिंह मेहरा, पान सिंह खम्पा सहित अन्य विभागांे के अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles