भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं डी0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा कई गांव का भ्रमण कर दी गयी जानकारी
रूद्रप्रयाग । भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं डी0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा कई गांव का भ्रमण किया गया जिसमें जिला मुख्यालय से लोली, रैतोली, पीड़ा धनपुर, बीरों, पाबौ, चवींथ, ग्वाड़, ग्वेफड़ सम्मिलित है। ग्राम वासियों को लॉकडाउन की अवधि में सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु निवेदन किया गया एवं लॉक डाउन की अवधि में सामाजिक दूरी बनाकर अपने घर पर रहकर सुरक्षित रहने एवं इस विश्वव्यापी महामारी के संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया इसके अतिरिक्त विभिन्न गांव का ड्रोन तकनीकी के माध्यम से निरीक्षण भी किया गया। फलस्वरूप सभी गांव में सामाजिक दूरी एवं घर पर रहने की स्थिति को सामान्य पाया गया। निगरानीध्निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्रामीणों द्वारा लॉक डाउन की अवधि में राज्य सरकार, जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस टीम में जसपाल भारती, जीपीएस एक्सपर्ट कैलाश रावत, किशन रावत, दीपक पवार, गजपाल एवं प्रवीण कुमार शामिल थे। संबंधित ग्रामो में टीम द्वारा मास्क का वितरण भी किया गया।

