HTML tutorial
HTML tutorial

एमडीडीए दून ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 करोड़ 51 लाख रुपए का चेक दिया

एमडीडीए दून ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 करोड़ 51 लाख रुपए का चेक दिया
Spread the love

देहरादून।कोविड-19 के दृष्टिगत एमडीडीए देहरादून ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 करोड़ 51 लाख रुपए का चेक दिया है। पंचायती अखाड़ा के महंत श्री निरंजन गिरी ने 26 लाख रुपए का चेक दिया है।
मनसा देवी ट्रस्ट ने भी 25 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।
नगर आयुक्त रुड़की सुश्री नूपुर वर्मा ने नगर निगम रुड़की की ओर से 21 लाख रुपए तथा नगर निगम रुड़की के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 लाख रुपए का चेक दिया है। मोहकमपुर निवासी श्री मनमोहन रावत ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 लाख 51 हजार रुपए का चेक दिया है।
झबरेड़ा विधायक श्री देशराज कर्णवाल ने भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 1 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।
कैप्टन (रिटा.) श्री जंग बहादुर कार्की ने 51 हजार, ड्रग कंट्रोलर श्री ताजवर सिंह ने 25 हजार एवं सत्या स्वीट शॉप भानियावाला ने 11 हजार रुपए कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। श्री जंग बहादुर कार्की ने 51 हजार रूपए का चेक पीएम केयर्स फंड के लिए भी दिए हैं।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक, उपाध्यक्ष भी एमडीडीए श्री आशीष श्रीवास्तव, सचिव एमडीडीए श्री गिरीश गुणवंत, श्री सुंदरलाल सेमवाल, एमडीडीए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश राणाकोटी आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles