देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन रिलायंस के पदाधिकारियों से करेगा बात
देहरादून ।देवभूमि खबर। देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की एक बैठक राजेंद्र गोयल की अध्यक्षता में हुई इसमें देश प्रदेश में भविष्य में लगने वाले ईवे बिल के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यकारिणी के सदस्यों को उपलब्ध कराई गई और साथ ही 25 तारीख को हुई कमिश्नर वित्त के अध्यक्षता की मीटिंग के बारे में भी सदस्यो को बताया गया इसमें तय किया गया किया गया की देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की एक कमेटी गठित की जाए जो ई वे बिल के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र कर प्रधान की अध्यक्षता में अपने सुझाव कमिश्नर वित तक पहुंचाएं ।
इस बैठक में अन्य चर्चा के अलावा रिलायंस के दुकान दुकान मार्केटिंग करने के ऊपर भी चिंता व्यक्त की उनकी इस मार्केटिंग से देहरादून के डिस्ट्रीब्यूटर्स को बहुत भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में तय किया गया कि जल्द ही देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल रिलायंस के पदाधिकारियों से मुलाकात करेगा। इस बारे में यह भी तय हुआ कि किसी भी हालत में रिलायंस दुकान दुकान जा कर मार्केट करने से डिस्ट्रीब्यूटर्स को हो रहे नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज की मीटिंग में प्रधान राजेंद्र प्रसाद गोयल मंत्री राजकुमार रखी, विनय गोयल, पुनीत मित्तल, सुधीर अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, राजेश सिंघल, सुनील गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुनील मित्तल, प्रवीण वाधवा, सुरेश दुआ, प्रदीप अग्रवाल, पार्थ पुंडीर, मनीष मैनी आदि उपस्थित थे।

