उच्च शिक्षा, मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विधानसभा कार्यालय में निपटाए विभागीय कार्य
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल (स्वतन्त्र प्रभार)राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय पहुंचकर शासकीय कार्य शुरू किए।
इस दौरान उन्होंने अपने विभागीय कार्यों को निपटाया और विभागीय अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। उन्होंने प्रदेशभर में लॉकडाउन के उपजे संकट की जानकारी भी ली। वहीं इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर अपनी विधानसभा क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित भी किया।

