HTML tutorial
HTML tutorial

राहत शिविरों में ठहरे 441 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कांउसिलिंग की गयी

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों, आशा कार्यकर्तियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा अब तक कुल 385226 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया तथा उक्त व्यक्तियों में से पुनः आज 4126 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया।  आज सामुदायिक निगरानी टीम द्वारा सम्पर्क किये जाने पर जनपद में कुल 1 व्यक्तियों को खांसी,जुकाम आदि के लक्षण पाये जाने पर मेडिकल टीम को सन्दर्भित कर दिया गया है। इसी क्रम में आज 37 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से 202 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 21 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 41 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगिटिव है। जनपद में कुल  कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 20 है जिसमें 09 व्यक्ति ठीक हो गये हैं तथा वर्तमान में शेष 11 व्यक्ति उपचाररत् हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 15 राहत शिविरों में ठहरे 441 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ीध्मजदूरी करने आये 17 श्रमिकों जिन्हे मदरसा जामिया उल उलूम सहसपुर, रा0इ0का0 निगम रोड सेलाकुई में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा कांउसिलिंग की गयी। आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 99 एन-95 मास्क, 4250 ट्रिपल लेयर मास्क, 115 पी.पी.ई किट, 10 वी.टी.एम वाईल तथा 417 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 48 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

देवभूमि खबर

Related articles