पछवा दून ट्रक डंपर ड्राइवर समिति ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पछवा दून ट्रक डंपर ड्राइवर समिति ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

संवाददाता इंद्रपाल सिंह/ अमर सिंह कश्यप की रिपोर्ट विकासनगर ।लॉक डाउन में रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे ड्राइवरो कंडक्टरो ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को सौंपा ज्ञापन।

पछवा दून ट्रक डंपर ड्राइवर समिति के अध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू, रामकिशन कश्यप ,जीशान मिर्जा,धर्मेंद्र कुमार ,देश राज, इकराम ,रिजवान आदि ने सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरव असवाल के द्वारा मुख्य सचिव परिवहन उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित कर लॉक डाउन के दौरान अपने घरों में रह रहे ड्राइवर कंडक्टर के सामने आ रहे रोजी रोटी के संकट के मध्य नजर वाहन मालिकों से उनकी पिछली तनख्वाह तथा लॉक डाउन के दौरान दी जाने वाली मदद के तौर पर तनख्वाह दिलाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया । अपने मांग पत्र में उन्होंने मांग की है कि वाहन मालिकों से समस्त ट्रक ऑपरेटरों का पिछला बकाया वेतन अविलंब जारी करके उनका भुगतान कराया जाए। उन्होंने मांग की कि लॉक डाउन के चलते उन का वर्तमान वेतन भी अविलंब दिलाया जाए इसी प्रकार उन्होंने अपने ज्ञापन में मांग की है कि जिन मोटर मालिकों की बकाया किस्ते जमा नहीं हो पाई हैं उन पर फाइनेंसर तकाजा ना करें साथ ही उन पर लेट फीस भी ना लगाएं तथा 3 माह का ब्याज भी माफ करने की मांग के साथ उप जिलाधिकारी विकासनगर के माध्यम से मुख्य सचिव परिवहन को ज्ञापन प्रेषित किया ।

देवभूमि खबर

Related articles