एसपी सिटी श्वेता चौबे को चुना गया कोरोना वॉरियर ऑफ द डे

एसपी सिटी श्वेता चौबे को चुना गया  कोरोना वॉरियर ऑफ द डे
Spread the love

देहरादून। कोरोना से लड़ाई में समाज का हर वर्ग अपना योगदान दे रहा है। ऐसे ही इस लड़ाई में अपना योगदान दे रही एसपी सिटी श्वेता चौबे को कोरोना वॉरियर ऑफ द डे चुना गया है। एसपी सिटी लगातार लॉकडाउन का पालन करा रही हैं। साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए राशन और खाने की किट भी मुहैया कर रही हैं। जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस विभाग से एसपी सिटी श्वेता चैबे को लोगों की मदद करने के लिए कोरोना वारियर ऑफ द डे चुना गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सिविल सोसाइटी से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को लगातार राशन मुहैया कराने के लिए और बैंक ऑफ बड़ौदा को मुख्यमंत्री राहत कोष में सबसे ज्यादा धनराशि दान करने के लिए कोरोना वारियर ऑफ द डे चुना गया है। लॉकडाउन के दौरान जनपद पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत कुल 6320 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं, जिसका विवरण कुछ इस प्रकार है।

देवभूमि खबर

Related articles