जनपद में आएं 25 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग,नहीं पाए गए कोरोना वायरस के लक्षण:डॉ डी.पी.जोशी

जनपद में आएं 25 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग,नहीं पाए गए कोरोना वायरस के लक्षण:डॉ डी.पी.जोशी
Spread the love

उत्तरकाशी। सीएमओ डॉ डीपी जोशी ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रदेश भर से जनपद में आएं 25 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। किसी मे भी कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए एहतिहात के रूप में 14 दिन तक सभी को क्वारन्टीन व आइसोलेशन में रखा जा रहा है। अब तक जनपद  में  5883 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई है उनमें से 1497 ऐसे व्यक्ति है जिन्हें क्वारन्टीन में 14 दिन हो चुके है  उन्हें फिर से एहतियात रूप में अगले 14 दिन के लिये अंडर सर्विलांस में रखा गया है। इसके अलावा होम क्वारन्टीन में 258 व्यक्ति है जो एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की देख-रेख में हैं। 
जिला चिकित्सालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में 10 एवं क्वारन्टीन वार्ड में  67 संदिग्ध व्यक्तियों को एहतियात के रूप में रखा गया है। 4051 ऐसे व्यक्ति है जिन्हें *28* दिन तक क्वारन्टीन व सर्विलांस में रखा गया था। उन्हें अब आऊट ऑफ सर्विलांस किया गया है।
 जनपद से आज  जांच हेतु कोई सेम्पल एम्स ऋषिकेष नही भेजे गए है । आतिथि तक कुल 140 सेम्पल जांच के लिये भेजे गए थे। जिसमें से 136 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 4 की रिपोर्ट आनी बाकी है ।

देवभूमि खबर

Related articles