दो औऱ पॉजिटिव ,राज्य में संक्रिमतो की संख्या हुई 57
देहरादून। राज्य के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में गुरुवार को कोरोना संक्रमित दो मामले सामने आए हैं। दोनो युवक अल्मोड़ा के बताये जा रहे हैं।। दोनो युवक कल रुद्रपुर बॉर्डर में पकड़े गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दिल्ली से अल्मोड़ा पैदल आ रहे थे।पुलिस ने दोनों को क्वारंटाइन किया था।दोनों के सैंपल हलद्वानी लैब भेजी गई थी।संक्रमित मरीजों को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती किया जा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 57 हो गई है।

