कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरि कृष्ण भट्ट ने जिला कार्यकारिणी के साथ कर्णप्रयाग में विभिन्न स्थानों को किया सेनिटाइज्

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरि कृष्ण भट्ट ने जिला कार्यकारिणी के साथ कर्णप्रयाग में विभिन्न स्थानों को किया सेनिटाइज्
Spread the love

कर्णप्रयाग। कोविड 19 संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन नगरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों को लगातार सैनिटाइज कर रही है। वंही राजनीतिक दल भी अपने स्तर से अलग अलग क्षेत्रों में राशन ,भोजन का वितरण और सैनिटाइज का कार्य कर रही है।। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरि कृष्ण भट्ट ने जिला कार्यकारिणी के साथ मिलकर कर्णप्रयाग नगर के भारतीय स्टेट बैंक,तहसील,एटीएम,पोस्ट ऑफिस,आदि सार्वजनिक स्थानो को सेनिटाइज किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा सार्वजनिक और भीड़ भाड़ वाले स्थानो में ज्यादा होता है। जिसके तहत आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों को सेनिटाइज किया । इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,रामदयाल, राजेश नेगी, चन्द्रशेखर पल्लव आदि मौजूद थे दीपक शाह आदि कॉंग्रेस जन मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles