जिले में बाहर से आने वाले 1351 लोगों को होम क्वारेन्टीन किया गया
चमोली। जिले में बाहर से आने वाले 1351 लोगों को होम क्वारेन्टीन किया गया है, जबकि 799 लोग पहले से ही होम क्वारेन्टाइन में चल रहे है। होम क्वारेन्टीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने रविवार को 27 गांवों में घर-घर जाकर 164 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मोबाइल चिकित्सा टीम मजदूरों का भी हेल्थ चैकअप भी कर रही है। रविवार को फेसलिटी क्वारेन्टाइन से 24 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अभी भी 41 लोग फेसलिटी क्वारेन्टाइन में रखे गए है।

