मोहकमपुर में एक छोटी रसोई ने किया अभियान स्थगित
देहरादून।मोहकमपुर में विगत एक माह से ऊपर चल रहे एक छोटी रसोई को प्रवासियों के अपने गंतव्य की और जाने पर स्थगित कर दिया गया है।। समिति के संस्थापक सदस्य राजकुमार सेमवाल ने बताया की एक छोटी रसोई का अभियान विगत 36 दिनों से चल रहा था। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोग बिहार औऱ पहाड़ के लोग थे।सरकार द्वारा प्रवासियों को उनके गन्तव्य की और भेजने के कारण समिति ने अभियान को स्थगित करने का निर्णय लिया है।उन्होंने बताया कि यदि आगे भी इस प्रकार के अभियान की जरूरत पड़ती है तो समिति एक छोटी रसोई को प्रारम्भ कर देगी। संस्थापक सदस्य राजकुमार सेमवाल और विनय नेगी ने अभियान से जुड़े सदस्यों एवं क्षेत्रीय जनता का आभार प्रकट किया।

