HTML tutorial
HTML tutorial

भाजपा नेता दिनेश रावत ने प्रेमनगर में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

भाजपा नेता दिनेश रावत ने  प्रेमनगर में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया
Spread the love

देहरादून।प्रेम नगर क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षो और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका महिला मोर्चा प्रेमनगर कांवली मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता मल्होत्रा द्वारा आयोजित किया गया। जिस में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और कार्यकर्ताओ द्वारा कोरोना महामारी काल में जन सेवा करने के लिए धन्यवाद दिया और आह्वान किया कि जब तक कोरोना काल चल रहा है तब तक जरूरतमंदों की सेवा मौजूद रहे। दिनेश रावत के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को को सम्मानित किया गया, जिसमें बूथ अध्यक्ष जिसमे महिला कार्यकत्री सम्मिलित हुई। सभी को आयुष किट, होमोपथिक दवाई, राशन, मास्क, सैनिटाइजर आदि दिया गया। साथ ही सभी लोगो को पर्यावरण संरक्षण हेतु फलदार पौधे वितरित किए गए और सभी लोगों ने संकल्प लिया कि सब लोग यहां पौधे अपने-अपने घरों पर लगाकर इसका संवर्धन व संरक्षण करेंगे।

इस अवसर पर प्रेमनगर कांवली मंडल के महामंत्री श्री कैप्टन भोपाल चंद महिला मोर्चा प्रेमनगर-कांवली मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता मल्होत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं उत्तराखंड आंदोलनकारी नेता श्रीमती सुलोचना भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वर्तमान महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती उषा रावत, श्रीमती अलका पांडे पंत, श्री पराग पंत, बूथ अध्यक्ष श्रीमती मोना कॉल, श्रीमती किरन रावत, बूथ अध्य्क्ष दीपक शर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री रविन्द्र माकिन, बूथ अध्यक्ष पूजा छिब्बर, श्री हिम्मत सिंह भंडारी, श्री महिपाल, श्रीमती गुरमीत कौर, स्वर्ण कौर, शारदा बर्मा, गुंजन, विजय, इंदु अरोड़ा, विनीता गोस्वामी, अंजली शर्मा, जगजीत कौर आदि मातृशक्ति मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles