HTML tutorial
HTML tutorial

बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, एक करोड़ रुपये देंगे

Spread the love

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 240 चयनित बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीमांत जनपद विज्ञान महोत्सव एवं संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विज्ञान, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने राज्य की विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) प्रयोगशालाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जोड़ने तथा सभी विकासखंडों में एक-एक चलित प्रयोगशाला स्थापित करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर विज्ञान और तकनीक का है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक है। राज्य सरकार विद्यालयों में विज्ञान आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है।

महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को खूब पढ़ने, नए विचारों पर काम करने और सवाल पूछने की प्रवृत्ति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक ही भविष्य में देश के प्रमुख वैज्ञानिक, इंजीनियर और शोधकर्ता बनेंगे। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आयोजित विज्ञान महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

विज्ञान और आधुनिक तकनीक को शिक्षा से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री ने विद्यालयी शिक्षा में आधुनिक तकनीक के समावेश पर जोर देते हुए रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक को शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने महिला विकास एवं विज्ञान विषय पर सम्मेलन आयोजित करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से प्रदेश में नवाचार, सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और स्मार्ट कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। देहरादून में साइंस सिटी और चंपावत में साइंस सेंटर विकसित किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles