उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों के नामों की घोषणा,15 अगस्त को किये जायेंगे सम्मानित

उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों के नामों की घोषणा,15 अगस्त को किये जायेंगे सम्मानित
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2020 के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों उत्कृष्ठ एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।

विशिष्ट कार्य के लिए श्रीमती श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून,श्री लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून,श्री देवेन्द्र सिंह पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंहनगर को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।

विशिष्ट कार्य के लिए श्री सुरजीत सिंह पंवार, अपर अधीक्षक/उप सेनानायक एटीसी हरिद्वार,श्री मुकेश ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार, जनपद हरिद्वार,श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर,डॉ0 जगदीश चन्द्र, अपर अधीक्षक/ उप सेनानायक, आईआरबी प्रथम को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles