15 अगस्त को सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से किये जायेंगे सम्मानित

15 अगस्त को सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से किये जायेंगे सम्मानित
Spread the love

देहरादून।भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2020 के अवसर पर सराहनीय सेवा के लिए श्री करन सिंह नगन्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा, उत्तराखण्ड,श्री दलीप सिंह कुंवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर,श्री कैलाश चन्द्र पंवार, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून,श्री पितृशरण बहुगुणा, उप निरीक्षक आरमोरर, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून को सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।

भारत के गृह मंत्री द्वारा अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु वर्ष 2020 के लिए श्री कमलेश कुमार भट्ट, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंहनगर को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।

देवभूमि खबर

Related articles