उत्तरकाशी ।74वें स्वतन्त्रता दिवस की वर्षगांठ पर मंत्री डा0 श्री धन सिंह रावत उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, दुग्ध विकास ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया ।
प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दीपक बिजल्वाण, विधायक गंगोत्री श्री गोपाल सिंह रावत, विधायक यमुनोत्री श्री केदार सिंह रावत की गरिमामय उपस्थित में जनपद में कोरोना वारियर्स को वैश्विक महामारी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए ।
भारत में हर वर्ष स्वत्रंता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता का विशेष महत्व होता इस लिए हर भारतीय के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता है। तत्पश्चात उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर अपने संबोधन में कहा की आज का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है देश की आजादी के लिए जिन वीर महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया उन्हें शत-शत नमन करता हूं । विगत वर्षों की भांति इस बार वैश्विक महामारी के चलते स्वतंत्रता दिवस केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइनों के अनुरूप मनाया जा रहा है ।
जनपद में कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण में स्वास्थ्य विभाग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान दिया जा रहा है । जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं । हम सभी को इस वैश्विक महामारी में सहयोग की भावना से कार्य करने होगें ।
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नाम ऐसी तमाम अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां दर्ज हैं, जिसने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसित हो रहा है । स्वच्छता के क्षेत्र में हर गांवों में शौचालय निर्माण, प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने आदि मूलभूत सुविधाएं को साकार किये जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि 2 अक्टूबर के अवसर पर जनपद के ग्राम प्रधानों को कोविड-19 में उत्कृष्ट सेवाओं के लेकर प्रशस्ति पत्र प्रदान करें ।
मंत्री जी ने जिला योजना के अन्तर्गत जनपद की चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं हेतु समर्पित लगभग 66 लाख लागत से 03 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट व इसके अतिरिक्त अलग 02 हंस मोबाइल मेडिकल सर्विसिज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार, प्रदीप भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सत्ते सिंह राणा, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक पंकज भट्,डीएफओ संन्दीप कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 डी0पी0 जोशी उपजिलाधिकारी भटवाड़ी देवेन्द्र सिंह नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों मौजूद थे ।

