श्रीमती ऊषा कुंवर के निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया, श्रद्धांजलि दी
श्रीनगर। विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की माता श्रीमती ऊषा कुंवर 88 वर्ष के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी,पूर्व विधायक गणेश गोदियाल,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर,पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी,प्रदीप तिवाड़ी,मीना रावत,राजेश्वरी देवी,राकेश बिष्ट,रघुवीर सिंह भण्डारी,प्रो.बीपी नैथानी आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृत आत्मा की शांति की कामना की है।
