किसानों की कृषि व बागवानी आजीविका की रीढ़ है :मयूर दीक्षित

किसानों की कृषि व बागवानी आजीविका की रीढ़ है :मयूर दीक्षित
Spread the love

विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि किसानों की कृषि व बागवानी आजीविका की रीढ़ है। इस हेतु किसान व बागवानों को सुलभ सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। यह बात जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कफलों में निर्माणाधीन पाली हाउस के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कही।जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि व बागवानी को बढ़ावा देने के साथ-साथ नकदी फसलों को भी महत्व देना बेहद जरूरी है ताकि किसान अपनी आजीविका का आर्थिक रूप से भी संवर्द्धन कर आत्म निर्भर बन सकें। जिलाधिकारी ने कफलों में निर्माणाधीन चार पालीहाउस को शीघ्र पूर्ण करने तथा इस संबंध में किसानों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के भी निर्देश मुख्य उद्यान अधिकारी को दिए। ताकि किसान को पाली हाउस तकनीक का ज्ञान के साथ यह पता चल सके कि इसके अंदर किस प्रकार से सब्जी का उत्पादन किया जाता है।

वहीं निरीक्षण के दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि कफलों में चार किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर पालीहाउस का कार्य प्रगति पर है। जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएग

देवभूमि खबर

Related articles