सीडीओ डंडरियाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लिये स्वरोजगार योजना के साक्षात्कार
उत्तरकाशी ।कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अपने गांव लौटे प्रवासियों के द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंर्तगत लगातार आवेदन किए जा रहें है।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल की अध्यक्षता में समिति के द्वारा उद्यम अथवा व्यवसाय करने वाले इच्छुक 56 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लिए गए ।
साक्षात्कार में विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार अपनाने हेतु 41 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जबकि 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे व 3 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए।
समिति द्वारा आज लिए गए साक्षात्कार में 41 अभ्यर्थियों के प्रस्ताव पर 1 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए ऋण की मंजूरी प्रदान की गई ।
चयनित अभ्यर्थियों में 13 स्थानीय व 28 प्रवासी है जो कोविड 19 को लेकर अपने गांव लौटे हैं।
इस दौरान महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, लीड बैंक अधिकारी बीएस तोमर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

