नदी में बहते नेपाली मजदूर की बचाई जान

नदी में बहते नेपाली मजदूर की बचाई जान
Spread the love

उत्तरकाशी।उत्तरकाशी के अस्सी गंगा घाटी में एक नेपाली  मजदूर चिंवा गाँव के नजदीक काम कर रहा था वह नदी के किनारे पानी पीने गया था । अचानक उसका पांव फिसल गया ।गनीमत रही अस्सी गंगा का जल स्तर उफान पर नही था ।मजदूर दो किलोमीटर तक बह कर आया था जब लोगों ने उसे नदी में बहते हुए देखा तो लोग चीखते -चिलते रहे गंगा और अस्सी नदी के आसपास तीन नेपाली मजदूर वंहा पर थे। उन्होने जब आवाज सुनी तो उन्होंने नदी की तरफ देखा तो उसमें एक व्यक्ति बह रहा ।उन्होंने अपनी जान पर खेल कर उसकी जान बचाई ।

हैरानी बात यह हैं कि जनपद की पुलिस इस नेपाली मजदूर को बचाने में सोसल मीडिया पर अपनी पीठ थपथपा रही हैं ।गंगोरी चौकी के पुलिसकर्मियों को तब पता चला जब नेपाली मजदूर को जिला अस्पताल की तरफ ला रहे थे ।

देवभूमि खबर

Related articles