आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने एस0आई0टी0 के जाँच अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा
देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल अभिनव कुमार ने सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं की जाँच हेतु गठित एस0आई0टी0 के जाँच अधिकारियों को प्रकरण में दस्तावेजों को उपलब्ध कराने ,खोए दस्तावेजों की रिपोर्ट लिखाने के निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं की जाँच हेतु गठित एस0आई0टी0 के जाँच अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गोष्ठी कर उक्त प्रकरण से सम्बन्धित जांच कार्यो में प्रगति समीक्षा कर रहे थे।
समीक्षा के दौरान टीम को मेज़रमेंट बुक उपलब्ध न करने पर सिडकुल व उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को उक्त दस्तावेज को उपलब्ध कराने हेतु अन्तिम अवसर देते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये ।उन्होंने सरकारी दस्तावेज गायब होने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराये जाने के निर्देश दिये । पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि उपलब्ध कराये गये दस्तावेजों का कूटरचित होने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाये गये तो उक्त दस्तावेजों की काल अवधि हेतु एफएसएल जांच करायी जायेगी। उन्होंने देहरादून मे प्रचलित भर्ती प्रक्रिया व वेतन निर्धारण सम्बन्धी जांच को 01 माह में निस्तारित करने के निर्देश दिये ।
उक्त गोष्ठी में श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद उधमसिंह नगर, श्री राजीव मोहन अपर पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, श्रीमती कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक नगर जनपद हरिद्वार, श्री वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद अल्मोड़ा, सुश्री पल्लवी त्यागी पुलिस उपाधीक्षक जनपद देहरादून व जनपद पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा के जाँच अधिकारी मौजूद रहे।

