HTML tutorial
HTML tutorial

बस अड्डा जनहित से जुडा है इसको शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भ किया जाय :रंजना राजगुरू

बस अड्डा जनहित से जुडा है इसको शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भ किया जाय :रंजना राजगुरू
Spread the love

रूद्रपुर ।जिलाधिकारी ने श्रीमती रंजना राजगुरू ने आज अपने कार्यालय कक्ष में रूद्रपुर के पुराने बस अड्डा के स्थान पर नया बस अड्डा निर्माण को लेकर सम्बन्धित अधिकारियो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि रूद्रपुर पुराना बस अड्डे के स्थान पर आधुनिक डिजाइन का नये बस अड्डा का निर्माण होना है व बस अड्डे का एमओयू भी हो चुका है परन्तु अभी तक बस अड्डे का कार्य शुरू नही किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिये है कि जिस स्तर पे बाधाये आ रही है उस स्तर पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करें व बस अड्डे का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ करें। उन्होने कहा कि यह कार्य जनहित से जुडा है इसको शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भ किया जाय।  
       

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया है कि जो भी बस अड्डा निर्माण क्षेत्र में अतिक्रमण हटाना है उन्हे तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। उन्होने परिवहन विभाग के आरएम को कडे निर्देश देते हुये कहा कि इसमे जो भी आवश्यक कार्यवाही की जानी उसे शीघ्र पुरा करे ताकि जल्द से जल्द बस अड्डा निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जा सकें। उन्होने  यूडीए, नगर निगम व एसडीएम को परिवहन विभाग को जरूरत पडने पर सहयोग करने के निर्देश दिये।
 

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार ठुकराल, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, एमएनए जय भारत सिंह, ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पंकज उपाध्याय, आरएम रोडवेज महेन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता पीके दीक्षित, इन्दर कपूर आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles