उक्रांद की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 और 29 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग में होगी :भट्ट
देहरादून । उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दिवाकर भट्ट ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते कहा कि दल की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक 28 और 29 अक्टूबर 2020 को दो दिवसीय काली कमली धर्मशाला रुद्रप्रयाग में सुनिश्चित हुई है।बैठक में समस्त केंद्रित पदाधिकारीगण,सदस्य, जनपदों एवम नगरों/महानगरों के अध्यक्ष,समस्त केंद्रीय प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्तिथ होंगे।
उन्होंने कहा कि बैठक में दल नीतिगत विषयो के साथ दल के आगामी कार्यक्रमों तथा सरकार के द्वारा किया जा रहा भ्रष्ट्राचार, कर्मचारियों का उत्पीड़न, आउट सोर्स कर्मचारियों के मुद्दे, युवाओं के लिये रोजगार तथा संगठन की मजबूती तथा सदस्यता अभियान को सुचारू आगे बढ़ाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की जानी है।
श्री भट्ट जी ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना महामारी को लेकर, विभागों में व्याप्त भ्रष्ट्राचार को लेकर दल सिलसिलेवार खुलाशा करेगा।

