स्वरोजगार शुरू करने के लिए आसानी से अनुदानित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा : मयूर दीक्षित
विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी उत्तरकाशी ।कोरोना के बाद उपजे हालात में स्थानीय उत्पादों औऱ संसाधनो पर निर्भरता बढ़ रही है । इसलिए प्रदेश के स्किल्ड युवाओं औऱ लॉकडाउन में घर दूसरे शहरों से लौटे प्रवासियों के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सुनहरा मौका दिया है। जो युवा अपने जनपद में रहकर अपना उद्यम, व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, अपना स्वरोजगार अपनाना चाहते है । उनके लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नई दिशा प्रदान कर रही है ।
इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने चिन्यालीसौड़ ब्लाक के रहने वाले कमल राणा जिन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजागार योजना के तहत मुद्रा लोन ले कर जोशियाड़ा में प्रज्ञान राणा आरसीएम वंडर वर्ल्ड दुकान संचालित की है उसका स्थलीय निरीक्षण किया । जानकारी देते हुये कमल राणा ने बताया कि वे इससे पहले आशोक नगर दिल्ली में नौकरी करते थे । लॉक डाउन के दौरान वे अपने गांव पहुंचे तथा स्वंय का बिजनेस खड़ा करने का संकल्प लिया । विभिन्न माध्यमों से स्वरोजगार सृजन करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजागार योजना के तहत आवेदन किया ।साक्षात्कार में सफल होने के बाद उन्हें ऋण प्राप्त हुआ वे आज इस योजना के तहत प्रत्येक माह 04 लाख से अधिक का व्यवसाय कर लोगों को भी अपने साथ रोजगार प्रदान कर रहे है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत स्वरोजगार शुरू करने के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा और इस पर उचित अनुदान भी दिया जा रहा है । स्किल्ड लोगों, दस्तकारों, कास्तकारों, हस्तशिल्पियों, बेरोजगार स्वरोजगार के जरिए अपना उद्यम या स्टार्टअप शुरू करने के लिए, नई सेवाओं, लघु उद्योमों या व्यवसायों की स्थापना करके ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित कर सकते है ।
अपने गांव लौटे प्रवासी स्थानीय निवासी अपने अनुभव के आधार पर मेन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के साथ ही छोटा व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।स्वरोजगार योजना में दुकान खोलने से लेकर मुर्गीपालन, पशुपालन, डेयरी जैसे व्यवसाय शुरू करने से लेकर मैन्युफैक्चरिंग व सर्विस सेक्टर के उद्योग लगाए जा सकते हैं।जनपद में दुकान, डेरी, मछली पालन, ब्यूटी पार्लर, पशुपालन, मुर्गी पालन, मौन पालन, बागवानी, कृषि आदि में स्वरोजगार के तहत लोग आत्मनिर्भर की ओर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकते है।

