सहसपुर क्षेत्र में पुलिस और मेडिकल टीम ने की आकस्मिक सयुक्त चेकिंग

सहसपुर क्षेत्र में पुलिस और मेडिकल टीम ने की आकस्मिक सयुक्त चेकिंग
Spread the love

देहरादून।सहसपुर में पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर की सयुक्त रूप से की गई चेकिंग में कई मेडिकल स्टोर्स में पाई गई कमियां ।ट

थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर नौजवान युवकों को नशीले कैप्सूल एवं गोलियां / प्रतिबंधित दवाइयां बेचे जाने की शिकायत पर एस.आई. नरेंद्र सिंह गहलावत व व.उ. नि. कुलदीप पंत एवं ड्रग्स इंस्पेक्टर श्री नीरज कुमार द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थित मेडिकल स्टोरों में आकस्मिक चेकिंग की गई ।

न्यू भारत मेडिकल स्टोर पर चेकिंग में अनीमियतता पाए जाने पर चेतावनी दी गई, बालाजी मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवाई मिलने एवं मेडिकल स्टोर पर सफाई न होने पर लाइसेंस निरस्त के लिए भेजा जाएगा,आर्यन मेडिकोज रेड़ापुर छरबा पर उपचार का चिकित्सीय कार्य बिना डिग्री के किया जा रहा है जिस संबंध में सीएमओ को पत्र भेजा जाएगा तथा ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा अलग से कार्रवाई की जा रही है।
अली मेडिकल स्टोर , नीरज मेडिकल स्टोर ढाकी द्वारा दवाइयां बेचे जाने के संबंध में रिकॉर्ड ना रखने एवं सुपर मेडिकल स्टोर ढांकी पर साफ सफाई एवं दवाइयों का रिकॉर्ड ना होने पर चेतावनी दी गई।

देवभूमि खबर

Related articles