संविधान दिवस पर जिलाधिकारी मनु गोयल ने कार्मिकों को प्रस्तावना की शपथ दिलाई
रूद्रप्रयाग ।जिलाधिकारी मनु गोयल ने संविधान दिवस के अवसर पर जिला प्रांगण में कार्मिकों को प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मानने का उद्देश्य युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है। दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।
प्रस्तावना की महत्ता के विषय मे जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावना भारतीय संविधान के उन उच्च आदर्शों का परिचय देती है जिन्हें भारतीय जनता ने शासन के माध्यम से लागू करने का निर्णय किया है। इन आदर्शों का उद्देश्य न्याय, स्वंतंत्रता, समानता, बंधुत्व या राष्ट्र की एकता एवं अखंडता स्थापित करना है। प्रस्तावना भारत संघ की संप्रभुता तथा उसके लोकतंत्रात्मक स्वरूप की आधारशिला है।
दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भी अपने कार्मिकों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रताप सिंह बिष्ट, आबकारी अधिकारी के पी सिंह सहित कलेक्टरेट के कार्मिक उपस्थित थे।

