संविधान दिवस पर प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने कार्मिकों को दिलाई शपथ

संविधान दिवस पर प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने कार्मिकों को दिलाई शपथ
Spread the love

चमोली।भारतीय संविधान की 71वीं वर्षगाठ के अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे एवं अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चनियाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाते हुए सभी को संविधान दिवस पर बधाई दी।

इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि हमें संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना भी हम सबका दायित्व है। उन्होंने सभी से संविधान के महत्व को समझते हुए उसे आत्मसात करने और संविधान की प्रस्तावना का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। सभी तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों पर भी सविधान को आत्मसात करने और संविधान की प्रस्तावना का पालन करने की शपथ ली गई।

देवभूमि खबर

Related articles