अम्बेडकर अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे : राजकुमार
देहरादून।स्वर्गीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा तथा कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर श्रद्धांजली दी व श्रद्धासुमन अर्पित किए ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि 6 दिसंबर भारत में महापरिनिर्माण दिवस के रूप में मनाया जाता है, आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि है। वह एक अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, उन्हें ‘भारतीय संविधान का पिता’ भी कहा जाता है। डॉक्टर अंबेडकर ने दलित, महिला और श्रम के खिलाफ सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए अभियान चलाए थे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, अमिचंद सोनकर, अजय बेनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बांगा, योगेश भटनागर, शेखर कपूर, सोनू फ्रांसिस, नदीम बैग, विराट गोगी, प्रवीण बांगा, राहुल कुमार, रोहित कपूर, अशरेज अली आदि मौजूद थे।

