जनपद शीतलहरी को देखते हुए अभी से पूर्ण तैयारी कर लें :मुख्य सचिव

Spread the love

देहरादून।मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश की अध्यक्षता में शीतलहरी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर जनपदों की तैयारी को लेकर जिलाधिकारियों के साथ विडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होने कहा कि सभी जनपद शीतलहरी को देखते हुए अभी से पूर्ण तैयारी कर लें। उन्होने कहा कि जिन जनपदों में ठण्ड के समय कोहरा अधिक लगता है उन जनपदों में विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों में रैन बसेरों में अलाव, खाद्यान, विद्युत, पानी, बिस्तर, शौचालयों आदि की आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ठण्ड से बचाव हेतु चिकित्सा की पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई जाये, ताकि ठण्ड के कारण कोई जनहानि न हो।

देवभूमि खबर

Related articles