केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि बिल किसानों के हित मे : कौशिक
देहरादून।केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि बिल को किसानों के हित मे बताते हुए सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि विपक्षी दल किसानों को बरगलाने का काम कर रहे है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मदन कौशिक ने कहा कि किसान बिल दोनों सदनों से पास होकर आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी पूर्व में इन बिलों के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कृषि कानून बनाए तो सिर्फ विरोध के लिए विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन काूननों के आनेसे किसानों को फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल किसानों को बरगला कर गलत वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं । कौशिक ने कहा कि जमीन का मालिक किसान ही रहेगा। उपज की कीमत पहले ही निर्धारित होगी। ये व्यवस्था भी है कि किसान कभी भी करार समाप्त कर सकता है और खरीदार ऐसा करता है तो उसे किसान को हर्जाना देना होगा।

