HTML tutorial
HTML tutorial

उक्रांद स्व बडोनी की 95 वीं जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा

उक्रांद स्व बडोनी की 95 वीं जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड क्रान्ति दल राज्य आंदोलन के प्रणेता व पहाड़ के गांधी स्व० इंद्रमणि बड़ोनी जी की 95 वीं जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा।

उक्रांद के प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व इंद्रमणि बडोनी की 95 जयंती 24 दिसंबर को उत्तराखंड क्रान्ति दल संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा। दल 24-दिसम्बर को देहरादून घंटाघर स्थित स्व०बड़ोनी जी की प्रतिमा के पास उनकी जयंती पर प्रसाद के रूप में हलुआ वितरण करेगा।
उन्होंने कहा कि पहाड़ के गांधी की 95 जयंती को संकल्प दिवस के रूप में दल द्वारा मनाने का स्पष्ट है कि स्व०बड़ोनी जी के नेतृत्व में राज्य आंदोलन चला। उनका स्वप्ना था कि उत्तराखंड एक खुशहाल व स्वालम्बी राज्य बने।
रोजगार की अपार संभावनाएं सबसे ज्यादा उत्तराखंड में है।
यहाँ का नौजवान जो रोजगार के लिये पहाड़ छोड़ रहा है उनके हाथों को अपने यहां काम मिलेगा। स्व०बड़ोनी जी कहा करते थे कि कृषि और फल उद्यानों से राज्य की आय का सबसे बड़ा स्रोत हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड राज्य बनेगा।
इसलिये स्व० बड़ोनी जी की जयंती को दल संकल्प दिवस लेकर मनायेगा।

देवभूमि खबर

Related articles