HTML tutorial
HTML tutorial

हरिद्वार रेप कांड का फरार आरोपी राजीव गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। ऋषिकुल इलाके में मासूम के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर इस मामले में भारी दबाव था। बीते दिन एक लाख के फरार इनामी आरोपी राजीव के भाई गौरव यादव को गिरफ्तार किया था। गौरव पर आरोप है कि उसने अपने भाई राजीव को पुलिस से बचाने लिए पनाह दी थी और फरार होने में मदद की थी। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से पुलिस  राजीव  तक पहुंची।

गौर हो कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से आरोपी राजीव को गिरफ्तार किया। डीसीपी द्वारा बनाई गई सीओ मंगलौर अभय कुमार की टीम के द्वारा आरोपी को किया गिरफ्तार। माना जा रहा है कि पुलिस द्वारा आरोपी के भाई को गिरफ्तार करने के बाद अहम सुराग मिले थे। जिसकी निशानदेही पर पुलिस फरार आरोपी राजीव तक पहुंची। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है, क्यों कि इस घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश है। साथ ही तमाम पार्टियां इस मामले में लगातार मुखर रही, जिससे पुलिस पर सरकार का दबाव भी था।

देवभूमि खबर

Related articles