डीआईजी नीरू गर्ग ने पौड़ी पुलिस लाईन और पुलिस कार्यालय का किया भौतिक निरीक्षण
पौड़ी।पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल नीरू गर्ग ने पौड़ी पुलिस लाईन एवं पुलिस कार्यालय का भौतिक निरीक्षण किया ।तत्पश्चात डीआईजी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री पी. रेणुका देवी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्थानीय पत्रकार बधुओं के साथ गोष्ठी की
उक्त गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक ने जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए लम्बित अपराधों की विवेचनात्मक कार्यवाही कर तत्काल निस्तारण करने, महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाली घटनाओं व बढ़ते साइबर ठगी व अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिए ।
साथ ही कोरोना के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी ली व वर्तमान में पुलिस निमार्ण कार्यो की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
कोटद्वार में हुई डकैती की घटना के अनावरण हेतु रेंज स्तर से भी टीम का गठन किया तथा पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल जोशी को तत्काल टीम के पर्यवेक्षण नेतृत्व हेतु रवाना किया गया।
उक्त गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल जोशी, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी एवं श्रीनगर श्री श्यामदत्त नौटियाल,प्रतिसार निरीक्षक श्री पूरण सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

