भाजपा विधायक संजीव आर्य के जन्मदिन पर भाजपा मंडल नैनीताल ने, बच्चों को वितरित की सामग्री

भाजपा विधायक संजीव आर्य के जन्मदिन पर भाजपा मंडल नैनीताल ने, बच्चों को वितरित की सामग्री
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल*

नैनीताल । विधायक संजीव आर्य के जन्मदिन के अवसर पर, भाजपा नगर मंडल नैनीताल की ओर से, समीपस्थ खुरपा ताल क्षेत्र के, कक्षा 1 से 8 तक ,15 प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 264 छात्र छात्राओं को जूते एवं मोजे वितरित किए गए।

खुरपाताल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयो खुरपाताल ,बजून , सिलमोड़िया ,मंगोली खमारी, फगुनिया खेत, खुलड़िया ,सारी, अधौडा़ बजून ,जग्यूड़ा ,गहलना, गैरीखेत आदि विद्यालयों के छात्र छात्राओं को,भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय विधायक के जन्मदिन पर उपहार स्वरूप उपरोक्त उपयोगी सामग्री ,वितरित की गई, जिसे पाकर बच्चे प्रसन्न दिखाई दिए।
इसके अतिरिक्त शिक्षिका हेमलता लखेडा़, को उनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया उक्त जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने दी।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट ने कहा वह समय समय पर स्कूलों के बच्चों के लिए सामग्री भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग वितरित करते रहते हैं।

इस अवसर पर शिक्षिका दमयंती रौतेला, सुमन नेगी तथा पुष्पा बनकोटी आदि उपस्थित थे।
उपरोक्त कार्यक्रम भाजपा मंडल नैनीताल के तत्वाधान में संपन्न किया गया।
जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद पडियार ,मोहित रौतेला, अरुण कुमार, रचित तिवारी भूपाल सिंह,कारकी, गणेश मेहरा, प्रेमा मेहरा ,बालम मेहरा, सुंदर सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, पारस मेहरा, मोहिनी कनवाल विक्रम कनवाल तथा नीरज मेहरा आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles