HTML tutorial
HTML tutorial

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किए क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किए क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
Spread the love

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद में कार्यरत राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल करते हुए नवीन जिम्मेदारियां आवंटित की हैं। जारी आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक रविकान्त सेमवाल को क्षेत्राधिकारी भवाली के स्थान पर क्षेत्राधिकारी रामनगर  के साथ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक विनय सिंह को जनपद नैनीताल से क्षेत्राधिकारी भवाली  की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं पुलिस उपाधीक्षक लव शर्मा को जनपद नैनीताल से स्थानांतरित करते हुए क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक समीरण भट्ट को जनपद नैनीताल से क्षेत्राधिकारी लाइन का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही आदेश में क्षेत्राधिकारी ऑप्स का दायित्व भी निर्धारित किया गया है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को आवंटित नवीन दायित्वों के अनुसार कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles